नई दिल्ली। हर महीने की पहली तारीख को तेल कंपनियां एलपीजी सिलेंडर की कीमतों को रिवाइज करती है। आज भी सभी शहरों में इनकी कीमतों को अपडेट किया गया है। एक बार फिर से तेल कंपनियों ने कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी की है। इस बार कमर्शियल सिलेंडर में 25.50 रुपये की वृद्धि हुई है। हालांकि, घरेलू सिलेंडर के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। राजधानी दिल्ली में अब 19 किलो वाला गैस सिलेंडर 1,769.50 रुपये का मिलेगा।