कांग्रेस की भारत जोड़ो न्याय यात्रा जैसे-जैसे उत्तर पूर्व के पहाड़ों से उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में आगे बढ़ी, वैसे-वैसे इंडिया गठबंधन का कुनबा बिखरता चला गया। पश्चिम बंगाल में टीएमसी, बिहार में जेडी-यू के बाद अब उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी से कांग्रेस और सांसद राहुल गांधी को झटके लगते दिख रहे हैं।