लखनऊ - समाजवादी पार्टी प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव अब भारतीय जनता पार्टी का मुकाबला करने सॉफ्ट हिंदुत्व का रास्ता अपनाने की तैयारी कर रहे हैं। पार्टी ने कई मंदिरों में हवन पूजन और ट्रेनिंग की योजना बनाई है। खास बात है कि बीते चार चुनावों में सपा कोई खास प्रदर्शन नहीं कर सकी है। सपा की कोशिशों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से भी जोड़कर देखा जा रहा है। आम चुनाव से पहले सपा ने प्लान हिंदुत्व के पहले चरण के लिए लखीमपुर खीरी जिले के देवकली को चुना है। देवकली का संबंध महाभारत से भी है। मंदिर से सटे कॉलेज परिसर में सपा दो दिनों के ट्रेनिंग कैंप का भी आयोजन करेगी।