लखनऊ। सीएए और एनआरसी के खिलाफ लखनऊ के घंटाघर पर महिलाएं करीब 10 दिन से धरने पर बैठी हैं। लगातार प्रदर्शन करने वालों की संख्या यहां बढ़ती ही गई और गणतंत्र दिवस पर तो मानो यहां जनसैलाब उमड़ पड़ा हो। ऐसे में शायर और कांग्रेसी नेता इमरान प्रतापगढ़ी रविवार को घंटाघर पर महिलाओं का समर्थन करने पहुंचे। गणतंत्र दिवस पर घंटाघर पहुंचकर उन्होंने महिलाओं को सलाम किया और उनकी हौसला अफजाई की।