लोकसभा चुनाव मे प्रधानमंत्री जी के विकास कार्यो की होगी जीत - मोर्चा राष्ट्रीय सामाजिक न्याय मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह वरिष्ठ भाजपा नेता उपेन्द्र चौहान,राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अमरेन्द्र सिंह क्रांति,प्रधान महासचिव नरेश महतो एव मोर्चा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नीलमणि पटेल ने संयुक्त बयान जारी कर कहा कि लोकसभा के इस चुनाव मे जनता प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यो पर मुहर लगायेगी और पूर्ण बहुमत से एनडीए सरकार को अपना समर्थन देगी। केवल बिहार ही नही बल्कि देशभर मे मोदी जी के विकास कार्यो की लहर है और लोकसभा के इस चुनाव मे मोदी जी व्यापक जनसमर्थन मिल रहा है। मोर्चा नेताओ ने कहा कि एनडीए सरकार के तहत भारत दुनिया में सर्वाधिक तेज़ी से बढ़ती हुई बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया। ये भारतीय अर्थव्यवस्था के लिए एक ऐतिहासिक क्षण था। पस्त पड़ चुकी विकास दर, भारी महंगाई और उत्पादन में कमी के बावजूद भी एनडीए सरकार ने ना सिर्फ मैक्रो-इकनॉमिक फंडामेंटल्स को मजबूत किया, बल्कि देश की अर्थव्यवस्था को विकास के पथ ले आई। यहि कारण था कि भारत की जीडीपी विकास दर 7.4% हो गई, जो दुनिया की सभी बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में सबसे अधिक है। मोर्चा नेताओ ने कहा कि यह प्रधानमंत्री मोदी जी की देन है कि देश के 18,000 गांवों में बिजली पहुंचाने का महत्वाकांक्षी मिशन तय किया गया। ये गांव आजादी के 7 दशक बाद भी अंधेरे में डूबे हुए थे। इन गांवो मे बिजली पहुचाने के लिए गांवों का विद्युतीकरण तेजी से हो रहा है। एव यह काम बहुत ही पारदर्शी तरीके से किया जा रहा है। मोर्चा नेताओ ने आगे कहा कि इसके अलावे केन्द्र की एनडीए सरकार ने उद्यमशीलता को बढ़ावा देने पर फोकस करते हुये ‘मेक इन इंडिया’ को आगे बढाया। साथ ही युवाओं किसानो के लिए भी कयी उल्लेखनीय योजनाओं को लागू किया गया है जिससे इन वर्गो के विकास को मजबूती मिली है। मोदी जी के इन्ही सब विकास कार्यो के बदौलत जनता एक बार फिर से उन्हे अपना जनसमर्थन दे रही है और बिहार मे एनडीए गठबंधन सभी सीट जीतने जा रही है। महागठबंधन का बिहार से इस बार खाता भी खुलना मुश्किल है। जनता राजद व कांग्रेस जैसी दलो के विकास विरोधी नीतियों को समझ चुकि है इसलिए महागठबंधन का इस चुनाव मे हार तय है।